Saturday , 7 March 2026
Breaking News

निजी संपत्ति पर भी बिना अनुमति चुनाव प्रचार करने पर होगी कानूनी कार्यवाही

विधानसभा चुनाव के तहत अभ्यर्थी या राजनीतिक दल यदि किसी निजी संपत्ति पर अपने बैनर या झंडे लगवाकर चुनाव प्रचार-प्रसार करना चाहते है तो इसके लिए संबंधित मालिक से लिखित स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।

Legal action taken public property permission
जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. पवन ने बताया कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करवाने तथा चुनावी खर्चे आदि की कड़ी माॅनिटरिंग के लिये यह प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि मालिक की लिखित स्वीकृति के बाद लगाये जाने वाले बैनर या झंडे के खर्चे सहित पूर्ण विवरण एवं लिखित सहमति की प्रति अभ्यर्थी द्वारा संबंधित माॅनिटरिंग अधिकारी को 3 दिन में प्रस्तुत करनी होगी। शहरी क्षेत्र में निजी संपत्ति पर विज्ञापन नगर पालिका अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी निजी संपत्ति पर मालिकों की स्वीकृति अनिवार्य है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि कोई निजी वाहन स्वामी अपने वाहन पर अपनी पसंद के किसी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी का झंडा, स्टीकर लगाता है तथा यदि इससे राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा या आपत्ति नहीं है तो इसमें किसी प्रकार की आपत्ति नही होगी। लेकिन यदि कोई व्यक्ति अभ्यर्थी की अनुमति के बिना अपने वाहन पर झंडे या स्टीकर इस प्रकार लगाता है कि जिससे किसी अभ्यर्थी विशेष के पक्ष में मत याचना का उद्देश्य स्पष्ट होता है तो ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 171 एवं आईपीसी के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा प्रचार के प्रयोजन से प्रयोग में लिये गये उसके व्यक्तिगत वाहन को प्रचार वाहन माना जायेगा तथा उसका ईंधन तथा चालक का वेतन अभ्यर्थी के व्यय लेखे में शामिल किया जायेगा। इस क्रम में प्रचार के लिये काम में लिये जा रहे अन्य वाहन भी अभ्यर्थी के व्यय लेखे में शामिल होंगे।
चुनाव के दौरान वाहनों तथा वीडियो रथ वाहन में सक्षम अधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त कर लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन लाउडस्पीकरों का उपयोग रात 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक निषिद्ध अवधि में नहीं किया जा सकेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक सभाओं के लिए सरकार स्थानीय निकाय, उपक्रमों, सहकारी संस्थाओं के मीटिंग स्थलों, हाॅल्स, आॅडिटोरियम आदि का उपयोग राजनीतिक सभाओं के लिए किया जा सकता है लेकिन इसके लिये चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
उन्होंने बताया कि इनका उपयोग सभी राजनीतिक दलों या अभ्यार्थियों द्वारा समानता के आधार पर किया जाये और किसी दल या अभ्यर्थी का इन पर एकाधिकार नहीं रहेगा। साथ ही राजनीतिक दल या अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि सभा स्थलों पर प्रचार सामग्री सभा समाप्ति के तुरन्त बाद हटा ली जाये। काॅलेज, स्कूलों व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के मैदानों का चुनाव प्रचार के दौरान उपयोग करते हुए इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि किसी स्कूल या काॅलेज के शैक्षणिक सत्र पर किसी भी प्रकार का विपरीत असर न हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !