Sunday , 8 March 2026
Breaking News

केन्द्रीय कारागार में कैदियों के लिए विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जयपुर महानगर-द्वितीय सीपी श्रीमाली ने शनिवार को केन्द्रीय कारागृह, महिला जेल एवं जिला कारागृह का निरीक्षण किया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय, पल्लवी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशों की अनुपालना में किये गए इस निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री सी पी श्रीमाली ने केन्द्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों से संवाद किया एवं आवास व्यवस्था, साफ सफाई, खाने-पीने और रोजगार सहित अन्य संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। निरीक्षण के पश्चात केंद्रीय कारागृह में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सीपी श्रीमाली की अध्यक्षता में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को उनके मौलिक अधिकार, विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न आयामों से रूबरू करवाया गया। साथ ही, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित साक्षी संरक्षण योजना सहित अन्य कल्याणकारी एवं संरक्षण योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
Legal awareness camp organized for prisoners in Central Jail
विधिक जागरुकता शिविर में श्रीमाली ने कैदियों से नियमानुसार जमानत प्राप्त करने, वकील से परामर्श का प्राप्त करने, परिजनों से पत्र व्यवहार, मित्रों एवं परिजनों से मिलने, व्यक्तित्व विकास के लिए शिक्षा पाने का अधिकारों सहित कैदियों की शिकायत के निवारण से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की। इस मौके पर उन्होंने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने हेतु कारागृह में नियुक्त पीएलवी को भी निर्देशित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष महोदय के निरीक्षण एवं विधिक जागरुकता शिविर के दौरान केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक श्री राकेश मोहन शर्मा भी उपस्थित रहे।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !