Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बालिका दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार 24 जनवरी को बालिका दिवस के अवसर पर महेन्द्र कुमार ढाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा गीता देवी अग्रवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। महेन्द्र कुमार ढाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य आमजन को बताया कि बालिकाओं एवं महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से उन्हें बचाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों व अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से बालिका दिवस मनाया जाता है। देश की बेटी को सशक्त बनाने के लिए हर वर्ष 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाया जाता है।

 

Legal awareness camp organized on Girls Day in sawai madhopur

 

24 जनवरी को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ने शपथ ली थी। देश की बेटी के इस सर्वोच्च पद तक पहुंचने की उपलब्धि को प्रतिवर्ष याद करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 24 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण माना गया। साथ ही बताया कि बालिका दिवस का उद्देश्य समाज में लडकियों के साथ हो रहे भेदभाव के मनो भावना को समाप्त करना है। भारत के कई राज्य ऐसे है जहां पर लडकियोें की स्थिति काफी दयनीय है। वहां उन्हें जन्म से पहले ही मार दिया जाता है। इसी जनजागृति हेतु बालिका दिवस मनाया जा रहा है। साथ रालसा एवं नालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राधेश्याम जोगी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमारी मोड, कार्यक्रम प्रभारी मनीष कुमार शर्मा, दिनेश चंद शर्मा उपप्रधानाचार्य, अध्यापकगण रामोतार सिंह चौहान, अनिता कुमारी वर्मा आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !