सवाई माधोपुर: अनुज्ञापन प्राधिकारी (उवर्रक) एवं संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) राकेश कुमार अटल ने खुदरा विक्रेता का गुण नियंत्रण अभियान के तहत मैसर्स मनकेश खाद बीज भण्डार नौगांव एवं मैसर्स अग्रवाल ब्रदर्स मैन मार्केट बाटोदा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जांचा। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, मूल्य सूची बोर्ड, अधिक मूल्य पर उवर्रक बेचना, पोस मशीन बंद होना आदि कमिया मिली।
इस पर अनुज्ञापन अधिकारी उवर्रक ने उवर्रक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 26 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 31 के तहत मैसर्स मनकेश खाद बीज भण्डार नौगांव एवं मैसर्स अग्रवाल ब्रदर्स मैन मार्केट बाटोदा का अग्रिम आदेश तक अनुज्ञा पत्र निलंबित किया है। उन्होंने दोनों फर्म से 7 दिवस में मय साक्षय अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है अन्यथा उवर्रक प्राधिकार पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
