Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में लायन सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद

जयपुर: राजधानी जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार का दिन रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। सुहावने मौसम और अवकाश के संगम ने पर्यटकों को बड़े पैमाने पर प्रकृति के करीब खींचा, जिसके परिणामस्वरूप कुल 2,068 पर्यटकों ने उद्यान का भ्रमण कर वन्यजीवों का नजदीक से अवलोकन किया। उद्यान में सुबह से ही दर्शकों की आवाजाही बढ़ती रही और पूरा परिसर जीवंत माहौल से गुलजार रहा।

 

Lion Safari in Nahargarh Biological Park has become the first choice of tourists.

 

सहायक वन संरक्षक देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस रविवार लायन सफारी सबसे बड़ा आकर्षण बनी रही। कुल 432 पर्यटकों ने सफारी में भाग लेकर एशियाटिक लायन को बेहद करीब से देखने का रोमांचक अनुभव लिया। शेरों की चंचल हरकतें, साहसिक अभिव्यक्ति और जंगल का प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय रहा। इसके अलावा व्हाइट टाइगर भी पर्यटकों की उत्सुकता का केन्द्र बना रहा। कई परिवार, स्कूल समूह और पर्यटक विशेष रूप से टाइगर देखने पहुंचे और उसके स्वभाव तथा गतिविधियों में गहरी रुचि दिखाई।

 

 

 

शहर के मध्य में हरियाली, शांत वातावरण और वन्यजीवों का यह अनूठा संगम पर्यटकों के लिए एक परफेक्ट वीकेंड आउटिंग साबित हुआ। मुख्य वन संरक्षक डॉ. टी. मोहनराज के निर्देशन में उद्यान में सुरक्षा, साफ-सफाई, गाइडेंस, मार्गदर्शन और अन्य सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लायन सफारी गेट एवं बस ड्राइवरों को वायरलेस सेट उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि सफारी संचालन और संचार व्यवस्था अधिक प्रभावी रहें।

 

 

नाहरगढ़ जैविक उद्यान इन दिनों जयपुरवासियों और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य, रोमांच और ज्ञानवर्धक अनुभव का प्रमुख केन्द्र बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में पर्यटन सीजन के बढ़ने के साथ यहां पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावनाएं हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !