Saturday , 7 March 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव-2024 : 18-19 वर्ष आयु के करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

जयपुर:- राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव – 2024 के तहत 18-19 वर्ष आयु के कुल पंजीकृत 16,64,845 नव मतदाताओं में से कुल 9,91,505 ने मतदान किया है। इस आयु वर्ग के करीब 60 फीसदी मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

 

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सर्वाधिक 77.93 फीसदी मतदान बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र और सबसे कम 47.44 प्रतिशत मतदान करौली – धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में हुआ है। 4 लोकसभा क्षेत्रों में 70 प्रतिशत के अधिक मतदान हुआ है। वहीं, 10 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां इस श्रेणी के औसत मतदान से अधिक मतदान हुआ है।

 

 

Lok Sabha Elections-2024 About 60 percent voters aged 18-19 years voted in rajasthan

 

 

 

लोकसभा क्षेत्रवार 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत

बांसवाड़ा: 77.93

बाड़मेर: 74.59

कोटा: 73.39

जोधपुर: 72.25

चित्तौड़गढ़: 67.39

झालावाड़-बारां: 63.44

जयपुर: 62.43

गंगानगर: 62.01

जालोर: 61.63

चूरू: 61.2

अजमेर: 58.35

पाली: 57.74

उदयपुर: 57.2

सीकर: 55.15

अलवर: 55.08

टोंक-सवाई माधोपुर: 54.97

नागौर: 54.8

बीकानेर: 54.18

राजसमंद: 54.11

झुंझुनूं: 54

दौसा: 53.83

भीलवाड़ा: 53.27

जयपुर ग्रामीण: 51.66

भरतपुर: 50.5

करौली-धौलपुर: 47.44

बाड़मेर में वर्ष 2019 को मुकाबले 8.16 प्रतिशत की वृद्धि:-

प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव के दौरान 18-19 वर्ष आयु के कुल पंजीकृत 13,82,834 नव मतदाताओं में से कुल 10,60,637 ने मतदान किया था। इस दौरान इस श्रेणी के करीब 76.70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान 4 लोकसभा क्षेत्रों में वर्ष 2019 के मुकाबले अधिक मतदान दर्ज किया गया है। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 में 66.43 फीसदी मतदान हुआ था, इस बार यह आंकड़ा 74.59 फीसदी हो गया है। वर्ष 2019 के मुकाबले इस वर्ष कोटा लोकसभा क्षेत्र में मतदान 67.95 प्रतिशत से बढ़कर 73.39 प्रतिशत, अलवर में 54.41 प्रतिशत से बढ़कर 55.08 और गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में 61.48 प्रतिशत से बढ़कर 62.01 प्रतिशत हो गया है। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 8.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोटा लोकसभा क्षेत्र में 5.44 प्रतिशत मतदान बढ़ा है।

92 विधानसभा क्षेत्रों में औसत से अधिक मतदान:-

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की 92 विधानसभा क्षेत्रों में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नव मतदाताओं के औसत मतदान से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। साथ ही, 5 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में 99.37 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 95.81 प्रतिशत और घाटोल विधानसभा क्षेत्र में 91.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में 97.62 प्रतिशत और बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में 96.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !