Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला प्रशासन की टीम पांच विकेट से विजयी

सवाई माधोपुर:- जिला प्रशासन एवं जिला न्याय प्रशासन के बीच 15 -15 ओवर का मैत्री मैच कालेज मैदान पर खेला गया। इस कशमकश व रोमांच से भरे मैच को जिला प्रशासन की टीम ने पांच विकेट से जीता। जिला न्यायालय के प्रोटोकॉल अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि जिला न्याय प्रशासन के कप्तान अरविंद यादव अति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी की तथा, 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाये।

 

जिसमें सबसे अधिक 25 रन का योगदान दीपक ओझा का रहा। जिसे अंतिम समय में जिला प्रशासन की टीम ने यथार्थ शेखर सहायक कलेक्टर के 27 रनों के योगदान से पांच विकेट से जीत लिया। मैच में अरविंद यादव न्यायाधीश वाल न्यायालय, नगेन्द्र मीणा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बौंली, यथार्थ शेखर सहायक कलेक्टर सवाई माधोपुर, प्रवीण कुमार शर्मा प्रोटोकॉल अधिकारी जिला न्यायालय आदि ने भी मैच खेल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल कुमार सक्सेना ने किया।

 

 

Sawai Madhopur District administration team won by five wickets

 

 

 

जिला कलेक्टर कुशाल यादव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। सक्सेना ने अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर कुशाल यादव द्धारा की गयी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। ऐसे आयोजनों से अधिकारीगण व कर्मचारियों में न सिर्फ धैर्य, सहिष्णुता, सामूहिक सदभाव, भाईचारे की भावना व सौहार्द पूर्ण वातावरण विकसित होगा अपितु खेलों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। सक्सेना ने कहा कि मैच में हार जीत कोई महत्व नहीं रखती, जीत इंसानियत व खेल भावना की होती है। जिला कलेक्टर कुशाल यादव ने अपने संबोधन में जिला न्याय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !