Saturday , 7 March 2026
Breaking News

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन, राजस्थान में पूर्ण बहुमत से आयेगी भाजपा की सरकार

तीर्थ नगरी पुष्कर में गुरुवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारी सुरक्षा बल के साथ जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। इससे पूर्व पुष्कर पहुंचने पर हेलीपैड पर विधायक सुरेश सिंह रावत, सांसद भागीरथ चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया।

 

इसके बाद ब्रह्मा मंदिर पहुंचने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, पूर्वमंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाराशर, मदन सिंह रावत, जिला मंत्री राजेंद्र महावर, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र नोसल, जितेंद्र उर्फ हल्दर पाराशर, महेंद्र सिंह रावत, नेहरू पंडित, ईश्वर धवल, ऋषि भाटी, पंकज सरवडिया, अमन पाटोदिया एवं मांगीलाल रावत सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया।

 

Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis visited Jagat Pita Brahma Temple

 

उसके बाद उन्होंने भारी सुरक्षा जाप्ते के बीच जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर आरती उतारी। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और राष्ट्रीय सचिव विजय रहाटकर, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश सिंह रावत सहित काफी संख्या में भाजपा नेता। मौजूद थे। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की राजस्थान में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

 

ब्रह्मा मंदिर पहुंचने पर ब्रह्मा मंदिर के कमेटी के सचिव एसडीएम निखिल पोद्दार, पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने माला पहनाकर दुपट्टा ओढ़ाकर और तस्वीर भेंट करके उनका स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर सीओ ग्रामीण मनीष बडगूजर व सीआई राकेश यादव सहित काफी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। ब्रह्मा मंदिर के बाद सीधे हेलीपैड से वह अजमेर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया। जिसके चलते आधे घंटे तक रामदेवरा जातरू काफी परेशान हुए और श्रद्धालुओ की ब्रह्मा मंदिर के बाहर भारी भीड़ लग गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !