Sunday , 8 March 2026
Breaking News

महावीर जयंती अवकाश 4 अप्रैल के स्थान पर 3 अप्रैल को

महावीर जयंती के सर्वाजनिक अवकाश में किया आंशिक संशोधन

 

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मकल्याण के दिवस पर राज्य सरकार द्वारा 4 अप्रैल को घोषित सार्वजनिक अवकाश में आंशिक संशोधन किया है l अल्पसंख्यक वर्ग के युवा वर्ग एवं समाज श्रेष्ठियों एवं विभिन्न संगठनों व सरकारी और निजी कर्मचारियों तथा समुदाय के विद्यार्थी वर्ग जैन तिथि दर्पण के अनुसार महावीर जयन्ती 3 अप्रैल को मानने में दुविधा का सामना करना पड़ रहा था l मुख्यमंत्री महोदय ने सम्पूर्ण जैन समुदाय की पीड़ा को समझते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को महावीर जयन्ती के सार्वजनिक अवकाश में आंशिक परिवर्तन कर 3 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का दिशा निर्देश प्रदान किया l

 

 

इसके लिए अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय ने महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया l इस अवसर पर श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र मुनी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से महावीर जयन्ती के सार्वजनिक अवकाश को 3 अप्रैल को घोषित करने के लिए निवेदन किया था इस पर मुख्यमंत्री के इस कार्य के लिए समस्त युवा वर्ग उनका आभारी रहेगा l

 

 

Mahavir Jayanti holiday on April 3 instead of April 4

 

युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार को इसके संदर्भ में  निवेदन किया था राजस्थान सरकार द्वारा अल्प समय में ही समुदाय की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हुए बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिया है l इसके लिए अल्पसंख्यक वर्ग का सम्पूर्ण जैन समुदाय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अल्पसंख्यक मामलात कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, अल्पसंख्यक राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान, सदस्य शान्ति कुमार मेहता एवं समस्त अल्पसंख्यक विधायकों तथा सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, विशिष्ट शासन सचिव शैली किशनानी, सहायक सचिव महेन्द्र कुमार पुरोहित एवं अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी के मानद मंत्री महेन्द्र पाटनी, दर्शनाचार्य निर्मल कुमार बोहरा, शिक्षाविद रोहिताश यादव, विनोद जैन कोटखावदा का तहेदिल से आभार व्यक्त करता है l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !