जयपुर: माइनिंग विभाग की जयपुर टीम ने गोपनीय तरीके से अ*वैध खनन के खिलाफ शुक्रवार को आमेर की जाटावाली व बिलोंची, आंधी व बस्सी में बड़ी कार्रवाई की है। एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत के निर्देशन में जयपुर एमई श्याम कापडी की टीम ने गश्त के दौरान जाटावाली में अ*वैध परिवहन करते हुए चेजा पत्थर से भरे दो डंपर पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख 26 हजार 400 रुपए की शास्ति वसूली गई।
प्रमुख शासन सचिव माइंस टी. रविकान्त के अधिकारियों के फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देशों का ही परिणाम है कि अ*वैध खनन के खिलाफ जयपुर के पास इतनी बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई है। एमई जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया कि विभागीय टीम ने टीम सदस्यों को भी कार्रवाई से पहले पता नहीं लगने दिया कि किस स्थान पर कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद पहले जाटावाली उसके बाद बिलौची में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दौलतपुरा थाना को सुपुर्द कर 53 हजार 500 रुपए की शास्ति लगाई है।
इसी तरह बस्सी में एक चेजा पत्थर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर बस्सी थाना के सुपुर्द कर 27 हजार 640 रुपए की शास्ती लगाई गई है। इसके साथ ही आंधी क्षेत्र में मार्बल खांडा की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर संबंधित थाने में सुपुर्द करने के साथ ही 27 हजार 800 रुपए की शास्ती लगाई गई है। माइनिंग इंजीनियर जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान चेतराम मीणा, जैद अली, अरुण वर्मा और सुधीर शर्मा ने हिस्सा लिया।
Tags Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Jaipur Rajasthan Latest News Latest News Updates Latest Updates Mining Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Tractor Trolley Vikalp Times
Check Also
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …
टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें
टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …
कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर
कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
