Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्थान को अपना कर्म क्षेत्र बनाएं, राज्य सरकार पूरी मदद करेगी – वासुदेव देवनानी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सूचना तकनीक से जुड़े विशेषज्ञो का आह्वान किया है कि वे राजस्थान को अपना कर्म क्षेत्र बनाएं। राज्य सरकार पूरी मदद करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान में आकर अपने कार्यों को विस्तार दें। अपनी जन्मभूमि से जुड़े। देवनानी रविवार को यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आईटी वॉइस एक्सपो में आईटी एक्सपर्टस को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। देवनानी ने कहा कि राजस्थान के प्रवासी लोगों को एक जगह लाने का प्रयास अनुकरणीय पहल है। प्रवासी राजस्थानी के दिल में राजस्थान बसता है। उन्होंने कहा भारत आईटी में निरंतर प्रगति कर रहा है। भारत जल्दी ही तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
Make Rajasthan your work area, state government will provide full help - Vasudev Devnani
विकसित राष्ट्र की संकल्पना में हम सभी को भागीदार बनना है। दृढ़ नीति और इच्छा से सब कुछ संभव है। हम मेहनत करके सब कुछ बदल सकते हैं। भारत को आगे बढ़ा सकते हैं। देवनानी ने साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए शोध किए जाने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार से जो भी मदद आपको चाहिए वह पूरी मिलेगी। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के आईटी एक्सपर्ट मौजूद थे। समारोह को राजीव कपूर, डीपी शर्मा और सूचना प्रौद्योगिकी के आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने भी संबोधित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !