Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निर्मला सीतारमण के आरोपों पर राज्यसभा में जवाब दिया है। उन्होंने अपना भाषण संविधान की उस प्रस्तावना से शुरू किया, जिसे शुरूआत में अपनाया गया था। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि आरएसएस और जनसंघ की मंशा मनुस्मृति के आधार पर कानून बनाने की थी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि जिनका विश्वास असमानता पर था वो समाजवाद की बात करते हैं।

Mallikarjun Kharge cornered BJP on Constitution issue in Rajya Sabha

जो लोग संविधान से नफरत करते हैं वो आज हमें पाठ पढ़ा रहे हैं। जिस दिन संविधान बनाया गया, लागू किया गया उस दिन रामलीला मैदान में बाबा साहेब अंबेडकर और जवाहर लाल नेहरू का पुतला जलाया गया और अब नेहरू जी को गा*ली, इंदिरा जी को गा*ली, पूरे गांधी परिवार को गा*ली। शर्म आनी चाहिए। लोगों को संविधान सभा की बैठक के बारे में पढ़ना चाहिए। बीजेपी सदस्यों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य रखने की भी मांग की।

मल्लिकार्जुन खड़गे अपने साथ मनुस्मृति की किताब भी लेकर आए थे, जिसका उन्होंने अपने भाषण में जिक्र किया। संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस की पुरानी सरकार पर अपना शासन बचाए रखने के लिए संविधान संशोधन का आरोप लगाया है। इन आरोपों का कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी जवाब दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !