Sunday , 7 June 2026
Breaking News

उत्कर्ष कोचिंग क्लास में छात्रों के बे*होश होने का मामला, बिल्डिंग को किया सील

जयपुर: रविवार को जयपुर के गोपालपुरा स्थित उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में 10 छात्र-छात्राएं के अचानक बे*होश होने के मामले में जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग को सील कर दिया है। वहीं FSL की टीम ने यहां के सीवरेज से पानी का सैंपल भी लिया है। क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी लिए गए हैं। रविवार को इस कोचिंग में क्लास के दौरान कई स्टूडेंट्स बे*होश हो गए थे।

 

 

Utkarsh coaching building News Update 16 Dec 24

 

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोचिंग संस्थानों को प्रताप नगर स्थित कोचिंग हब शिफ्ट करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों में ऐसी दुर्घटनाएं कभी भी बड़ा रूप ले सकती हैं। दूसरी ओर, निगम की इस कार्रवाई के वि*रोध में कोचिंग के छात्र उतर आए हैं। उनका कहना है कि इससे उनका करियर बर्बाद हो जाएगा। इसलिए सील खोली जाए।

 

 

 

 

यह था मामला:

जयपुर के महेश नगर (श्रीगोपाल नगर) स्थित उत्कर्ष कोचिंग में दूसरी मंजिल पर रविवार शाम करीब 6:45 बजे क्लास चल रही थी। इसी दौरान अचानक पूरे क्लासरूम में अजीब सी स्मेल आने लगी। स्टूडेंट्स जोर-जोर से खांसने लगे और एक-एक कर बे*होश होने लगे। उत्कर्ष कोचिंग क्लासेज के प्रबंधन ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। इस दौरान अन्य छात्रों ने बे*होश छात्र-छात्राओं को कंधे पर उठाकर बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से पास के प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया था।

 

 

 

यह कोचिंग बेसमेंट में संचालित हो रही थी। महेश नगर थानाप्रभारी कविता शर्मा ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस उत्कृष कोचिंग पहुंची थी। यहां से बे*होश छात्र-छात्राओं को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार धुंआ के कारण छात्र-छात्राओं का दम घुट गया, इससे वे बे*होश हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !