मानटाउन पुलिस की तत्परता से घर पहुंचा लापता बालक
सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की तत्परता से लापता बालक पहुंचा घर, पुलिस ने गत रात्रि रेणी जिला अलवर निवासी एक गुमशुदा बालक को सब्जी मंडी बजरिया सवाई माधोपुर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, सूचना के अनुसार सब्जी मंडी बजरिया में अकेला घूम रहा था बालक, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस ने बालक से उसका नाम पूछा, फिर बालक ने बताया, “उसके पिता सवाई माधोपुर जेल में बंद है, और वह उनसे मिलने परिजनों को बिना बताए आया है”, बालक गत 17 अगस्त को घर से निकला था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
