Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मानटाउन थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

मानटाउन थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी अजय मीना उर्फ रूपसिंह मीना पुत्र हंसराज मीना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं राजवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन व थानाधिकारी सुनील कुमार नेतृत्व में थाना हाजा पर दर्ज पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी अजय मीना उर्फ रूपसिंह मीना पुत्र हंसराज मीना निवासी उखलाना की झोपड़ी थाना अलीगढ़ जिला टोंक हाल मोतीनगर खेरदा सवाई माधोपुर को खैरदा से दस्तयाब कर थाना मानटाउन पर लाकर तफ्तीश के बाद पॉक्सो एक्ट का अपराधी प्रमाणित पाये जाने पर आज मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

 

Mantown police station arrested the accused of raping a minor in sawai madhopur

 

घटना का संक्षिप्त विवरण:- गत 07.05.2023 को परिवादी शंकरलाल पुत्र सांवलराम निवासी गोठड़ा थाना मानटाउन ने मय अपनी नाबालिग बच्ची के उपस्थित होकर आरोपी अजय मीना उर्फ रूपसिंह मीना पुत्र हंसराज मीना निवासी उखलाना की झोपड़ी थाना अलीगढ़ जिला टोंक हाल मोतीनगर खैरदा सवाई माधोपुर के खिलाफ उसकी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी अजय मीना उर्फ रूपसिंह मीना से अनुसंधान जारी है जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जावेगा।आरोपी को दस्तयाब करने में कांस्टेबल चेतराम की विशेष भूमिका रही है।

 

Liberty Shoes Showroom

 

अब सवाई माधोपुर में भी लिबर्टी एक्सक्लूसिव शोरूम

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है लिबर्टी शूज शोरूम, जहां आप खरीद सकते है जेंट्स, लेडीज व बच्चों के लिए शूज, स्लीपर्स और सेंडल।

पता : लिबर्टी स्टोर, क्लब फॉक्स स्टोर के पास, मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
+91 99294 21787
+91 7014585283

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !