Friday , 6 March 2026
Breaking News

जयपुर में शादी समारोह में 3 लाख रुपए समेत गहनों से भरा बैग चोरी

जयपुर: जयपुर जिले के एक निजी मैरिज गार्डन से लाखों रुपए के गहने और कैश से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेटी के शादी के प्रोग्राम के दौरान पास ही कुर्सी पर रखा बैग चोरी हो गया। इसके बाद जामडोली थाने में दुल्हन के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह घटना जामडोली इलाके के श्रीनाथ विहार मैरिज गार्डन की है। जहां स्टेज पर शादी का प्रोग्राम चल रहा था।

 

Marriage ceremony Cash jewellery Jaipur Police News 10 Feb 26

 

बेटी की शादी के दौरान दुल्हन के पिता का बैग चोरी हो गया, जिसमें सोने-चांदी के कीमती गहने और 3 लाख रुपए कैश रखे थे। पीड़ित घनश्याम दत्त शर्मा (63) निवासी चंदवाजी अचरोल ने जामडोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि हाथ में लिए बैग को पास की कुर्सी पर रखा था, लेकिन महज 10 मिनट बाद जब देखा तो बैग वहाँ से गायब मिला।

 

 

 

काफी तलाश करने के बावजूद भी बैग का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी हमारी पकड़ में होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !