Thursday , 25 July 2024
Breaking News

शहीद सितेंद्र सिंह सांखला की पार्थिव देह पहुंची झुंझुनूं, शहीद सितेंद्र अमर रहे के लगे नारे 

झुंझुनूं: शहीद जवान सितेंद्र सिंह सांखला की पार्थिव देह सेना की गाड़ी से आज दोपहर पौने दो बजे झुंझुनूं के सूरजगढ़ रोड बाइपास पहुंची। इसके बाद तिरंगा यात्रा शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में शहीद सितेंद्र अमर रहे के नारों के साथ शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल हुई गाड़ियों में देशभक्ति गाने बज रहे है। तिरंगा यात्रा लगभग 9 किमी लंबी है।

 

 

जानकारी से अनुसार मुंबई में भारतीय सेना के जहाज INS ब्रह्मपुत्र में लगी आग की चपेट में आने से सितेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। सितेंद्र सिंह झुंझुनूं जिले की तहसील सूरजगढ़ के डांगर गाँव के रहने वाले थे। सूरजगढ़ के डांगर गांव में स्थित शहीद के घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर कृषि फार्म पर ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

Martyr Sitendra Singh Sankhla's mortal remains reached Jhunjhunu

 

 

 

दिल्ली एयरपोर्ट पर शहीद को जवानों ने दी सलामी:

शहीद सितेंद्र की पार्थिव देह करीब सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंची। जहां पर नेवी के जवानों ने शहीद को सलामी दी। इसके बाद शहीद की पार्थिव देह झुंझुनूं के लिए 9 बजे रवाना हुई थी।

 

 

 

सितेंद्र सिंह 2018 में नौसेना में हुआ थे भर्ती:

शहीद सितेंद्र सिंह सांखला 2018 में नेवी में नाविक के पद पर भर्ती हुए थे। अभी 3 महीने पहले ही मार्च में उनके चचेरे भाई की एक हा*दसे में मौ*त हो गयी थी। सितेंद्र सिंह तब गांव आए थे। गांव के लोगों ने बताया सितेंद्र काफी मिलनसार और हंसमुख थे। उनके परिवार में पिता पूर्ण सिंह और माता प्रेम देवी हैं, जो गांव में ही रहते हैं। आजीविका खेती-बाड़ी पर निर्भर है। सितेंद्र का एक बड़ा भाई मनेन्द्र सिंह है, जो जोधपुर में निजी शिक्षण संस्था में शिक्षक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Young man electric shock kota news update 24 July 2024

करंट लगने से युवक की हुई मौ*त

करंट लगने से युवक की हुई मौ*त       करंट लगने से युवक की …

agnivir will get 10 percent reservation in Central Armed Police Forces

पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

नई दिल्ली / New Delhi : भारतीय सेना (Indian Army) में ड्यूटी कर चुके पूर्व …

Married Women Police Kota News Update 24 July 2024

फां*सी लगाकर विवाहिता ने की आ*त्मह*त्या

फां*सी लगाकर विवाहिता ने की आ*त्मह*त्या       फां*सी लगाकर विवाहिता ने की आ*त्मह*त्या, …

On the occasion of Rakshabandhan, Postal Department issued Rakhi envelopes and cartons in sawai madhopur

रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग ने जारी किए राखी लिफाफे व कार्टन

सवाई माधोपुर: रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के पावन पर्व पर डाक विभाग सवाई माधोपुर (Postal Department Sawai …

Take these precautions to avoid electrical accidents Rajasthan

बिजली जनित हा*दसे से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

सवाई माधोपुर: जयपुर डिस्कॉम सवाई माधोपुर के अधीक्षण अभियंता हरीश चन्द मंगल ने आमजन से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !