सिद्धू मूसेवाला म*र्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में ह*त्या का दावा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर ह*त्या कर दी गई है। गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आतंकवा*दी घोषित किया जा चुका है। गोल्डी बराड़ ने ही मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ह*त्या करवाने की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद उसका नाम सुर्खियों में आने लगा था। कनाडा के ब्रैम्पटन में रहने वाला गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकवादी समूह बब्जर से जुड़ा था।
केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसर गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के अलावा सीमा पार से गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के अलावा ह*त्या करने के सभी सामानों की आपूर्ति करता था। इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल (आईपीएसजी), फ्रांस की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका था। उसके खिलाफ 15 जून 2022 को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसके बाद 12 दिसंबर 2022 को गोल्डी बराड़ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।