विप्र सेना सवाई माधोपुर द्वारा गत रविवार को नीलकंठ महादेव मन्दिर बजरिया में होली के पावन पर्व के उपलक्ष में भव्य फागोत्सव आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भागीदारी दर्ज करायी। इस दौरान भाग के गीतों सहित “रंग मत डाल रे सांवरिया”, “नैना निचा कर ले श्याम”,”होली आई रे” सहित कई भजनों पर मातृ शक्ति ने जमकर नृत्य किया और विप्र सेना पदाधिकारीयों द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
जिसके समापन पर सामुहिक आरती की गई और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान अमिता शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, सोनी शर्मा प्रदेश मंत्री, शीला शर्मा, वंदना शर्मा, मंजू शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस, अनीता शर्मा, इंदु शर्मा, माया शर्मा, विमला शर्मा, माया शर्मा, सपना शर्मा, वंदना शर्मा, विमलेश उपाध्याय, संध्या शर्मा, गीता शर्मा, ज्योति शर्मा, मीरा शर्मा, मोना शर्मा, मीनू शर्मा, बीना शर्मा, रेनू शर्मा, संतोष शर्मा, विमला शर्मा आदि उपस्थित रही।