Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मेघनाद देसाई का 85 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली: जानेमाने ब्रिटिश-भारतीय अर्थशास्त्री और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड मेघनाद देसाई का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंदन में उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौ*त हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉर्ड देसाई को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि प्रतिष्ठित विचारक, लेखक और अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई जी के निधन से व्यथित हूं।

Meghnad Desai passed away at the age of 85

उन्होंने कहा कि वह हमेशा भारत और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहे है। उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने में भी भूमिका निभाई। हमारी चर्चाओं को हमेशा याद रखूंगा, जिनमें उन्होंने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। ओम शांति। लॉर्ड देसाई का जन्म गुजरात में हुआ था। उन्होंने भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पद्मश्री से सम्मानित मेघनाद देसाई ने 1965 से 2003 तक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र पढ़ाया। वह 1971 में लेबर पार्टी में शामिल हुए और जून 1991 में हाउस ऑफ लॉर्ड्स गए। हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लॉर्ड देसाई के साथी रामी रेंजर ने उन्हें समुदाय का एक स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि देसाई ने संसद भवन में गांधी स्मारक प्रतिमा सहित कई सराहनीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !