Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में प्रदेश के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं खासकर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में उपखण्ड एवं जिला स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जा रहे है। संगठन के जिला सचिव राजेश गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में जिले के उपखंड गंगापुर सिटी, बामनवास, चौथ का बरवाड़ा में ज्ञापन दिए जा चुके है जबकि जिला मुख्यालय पर आज गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर सुरेश ओला को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन दिया गया।

 

उन्होंने बताया की ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्दी लागू किया जाए और अन्य मांगों को भी जल्दी पूरा करे। गौरतलब है कि प्रदेश में आए दिन कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता और अनावश्यक रूप से हमले होने की खबरें सामने आती रहती है। आईएफडब्ल्यूजे संगठन द्वारा पूर्व में भी पत्रकारों से जुड़े हुए प्रकरणों को लेकर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को विगत साढ़े 4 सालों में 68 बार ज्ञापन और मांग पत्र सौंपे गए है और यह मांग, पत्रकारों द्वारा पिछले 4 वर्ष से लगातार उठाई जा रही है।

 

Memorandum submitted to the Chief Minister regarding the demand for journalist protection law in sawai madhopur

 

आईएफडब्ल्यूजे संगठन के बैनर तले पत्रकारों की मुख्य रूप से मांग है कि पत्रकार सुरक्षा कानून, अधिस्वीकृत प्रणाली के सरलीकरण, संगठन को कार्यालय हेतु स्थान एवं पत्रकारों को जिला एवं उपखंड स्तर पर भूखण्ड आवंटन करने, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान राशि योजना, पत्रकार को जीवन पर्यन्त पारिवारिक पेंशन योजना में बदलने की मांग की गई है। गौरतलब है कि इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट राजस्थान प्रदेश का एकमात्र सशक्त और पंजीकृत पत्रकार संगठन है। जिसके अंतर्गत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े 4200 से भी अधिक पत्रकार विधिवत सदस्य है।

 

इसके अंतर्गत प्रदेश भर में 7 संभाग 33 जिलों, दो उप जिलो व 264 उपखंडों में लगातार पत्रकारों के हितार्थ कार्यरत और संघर्षरत है। विगत 4 वर्षों से पत्रकारों की लगातार मांग चली आ रही है कि राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के अलावा वरिष्ठ पत्रकार हरक चंद जैन, सत्य नारायण जैन पगला,  लोकेश, राजेश गोयल, नईम अख्तर, नरेंद्र कुमार, केपी सिंह, शादाब अली, सुनील शर्मा, साहिल खान, संजय मित्तल, मुकेश जैन, विद्युत् जैन सहित सभी संगठन पधाधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !