विगत वर्ष 523 प्रकरणों में वसूला 5.27 करोड़ रू. जुर्माना
जयपुर: जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले में अ*वैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में सम्बंधित अधिकारियों की विशेष जांच दल की बैठक ली और अब तक की गई कार्रवाई का विश्लेषण कर आगे के लिए दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में खनन अभियन्ता श्याम कापड़ी ने बताया कि जिले में अ*वैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई में 1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक ,कुल 523 प्रकरण बनाकर 5.27 करोड़ रू. जुर्माना वसूल किया और 153 एफआईआर दर्ज करवाई गई।
वहीं, 1 जनवरी, 2025 से 28 मार्च, 2025 तक 96 प्रकरण बनाकर 3 करोड़ 16 लाख रू. जुर्माना वसूल किया गया तथा 9 एफआईआर दर्ज करवाई गई। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम, उप वन सरंक्षक जयपुर, उप वन सरंक्षक जयपुर उत्तर, उप वन सरंक्षक वन्यजीव उप वन सरंक्षक (चिड़ियाघर), जिला परिवहन अधिकारी प्रथम, जिला परिवहन अधिकारी द्वितीय एवं खनि अभियंता जयपुर उपस्थित रहे।
Tags Collector Jaipur Hindi News India India News Jaipur News Latest News Latest News Updates Latest Updates Mines Mining Mining Department Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
