Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रभारी मंत्री ने किया कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण

“प्रभारी मंत्री ने किया कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण”

जिला प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने आज शनिवार को उप जिला अस्पताल, गंगापुर सिटी पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम का अवलोकन किया तथा वैक्सीनेशन कर रहे एवं लगवा रहे मेडिकल तथा पैरा मेडिकल स्टाफ का उत्साह बढ़ाया।
प्रभारी मंत्री के अस्पताल में आने तक 25 व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका था। उन्होंने 26वें व्यक्ति इमरान को टीका लगवाया। उन्होंने काफी देर तक ऑब्जर्वेशन रूम में इमरान से बातचीत भी की। अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश गुप्ता ने उन्हें पंजीकरण तथा वेटिंग कक्ष, टीकाकरण कक्ष तथा ऑब्जर्वेशन कक्ष का अवलोकन करवाया तथा टीकाकरण प्रक्रिया के प्रोटोकॉल तथा विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री ने बताया कि वैज्ञानिकों ने मानवता को बचाने के लिये टीका बनाया है। प्रत्येक व्यक्ति इससे संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करें। स्थानीय विधायक रामकेश मीणा ने बताया कि आमजन को टीकाकरण कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी दे ताकि कोई असामाजिक तत्व इसके बारे में अफवाह न फैला सके।

Minister in charge inspected covid-19 vaccination

गंगापुर सिटी रीको एरिया का विस्तार किया जाएगा – परसादी लाल मीना

राज्य सरकार ने सवाई माधोपुर जिले समेत पूरे राज्य में उद्योग फ्रेंडली माहौल विकसित किया है जिससे बड़ी संख्या में नये उद्योग खुले हैं, स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला है तथा राज्य सरकार का टैक्स कलेक्शन बढ़ा है।
उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री परसादीलाल मीणा ने शनिवार को गंगापुर सिटी रीको एरिया में उपक्रमी संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की मांग पर रीको एरिया में सर्विस चार्ज आधा किया गया, ब्याज पूर्ण रूप से माफ कर दिया गया। उन्होंने बताया कि टोंकसी में 400 बीघा भूमि पर रीको का विस्तार किया जाएगा जिससे स्थानीय और बाहरी उद्यमी नई यूनिट लगा सकेंगे और यहॉं के युवाओं को आकर्षक रोजगार मिलेगा। गंगापुर सिटी में जिला उद्योग केन्द्र का स्थानीय कार्यालय खोलने की स्थानीय विधायक रामकेश मीणा की मांग पर उन्होंने उपयुक्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।
स्थानीय विधायक रामकेश मीणा ने बताया कि बिजली और पानी की कमी के कारण यहॉं स्टोन पार्क/क्लस्टर विकसित नहीं हो पाया और दौसा जिले के सिकन्दरा में विकसित हो गया। नादौती-चम्बल परियोजना का पानी क्षेत्र के 31 गांवों में जून तक पहुंचने की उम्मीद है लेकिन फर्म और राज्य सरकार के बीच कुछ बिन्दुओं पर गतिरोध है जिससे कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है और द्वितीय चरण धरातल पर नहीं आ पाया है। उन्होंने जिला प्रभारी मंत्री से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। उन्होंने इस प्रोजेक्ट का पानी गंगापुर रीको एरिया को उपलब्ध करवाने की भी मांग की। इस पर प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि उद्यमियों की प्रत्येक समस्या का समाधान करने के लिये वे दिन-रात प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में एएसपी, एसडीएम, डीवाईएसपी, संगठन के अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता व रीको के अधिकारी, उद्यमी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

Appeal to be cautious call digital police jaipur news 10 Feb 26

डिजिटल अ*रेस्ट और कॉल फॉरवर्डिंग स्कै*म से सतर्क रहने की अपील

जयपुर: राजस्थान सरकार द्वारा सायबर सुरक्षा और सायबर स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने …

captcha filling job empty your bank account.

कैप्चा (Captcha) भरने की नौकरी कहीं खाली न कर दे आपका बैंक खाता

जयपुर: घर बैठे आसान कमाई का सपना देखने वालों के लिए एक खतरनाक जाल बिछाया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !