Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

कोरोना की गाइडलाइन की पालना के तहत सभी जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में झंडारोहण की जिम्मेदारी गहलोत सरकार के मंत्रियों को दी गई है। हालांकि 15  मंत्री ऐसे भी जिन्हें झंडारोहण की जिम्मेदारी अपने गृह जिले में दी गई है।

 

गहलोत सरकार के 15 मंत्री गृह जिले में करेंगे झंडारोहण

 

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गहलोत सरकार के 15 मंत्री ऐसे हैं जिन्हें झंडारोहण करने की जिम्मेदारी अपने गृह जिले में ही दी गई है। मंत्रियों में बीडी कल्ला, हेमाराम चौधरी, रामलाल जाट, शांति धारीवाल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, परसादी लाल मीणा, अशोक चांदना, रमेश मीणा, प्रमोद जैन भाया, सालेह मोहम्मद, उदयलाल आंजना, सुखराम विश्नोई, टीकाराम जूली और विश्वेंद्र सिंह शामिल हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किए जाएंगे जिसमें बुजुर्ग एवं स्कूली बच्चे शामिल नहीं होंगे।

 

Minister will hoist the flag at the district level Republic Day function in rajasthan

 

यह मंत्री करेंगे इन जिलों झंडारोहण

 

भजन लाल जाटव – सवाई माधोपुर, जाहिदा खान – धौलपुर, रमेश मीणा – करौली, महेंद्रजीत मालवीय – बांसवाड़ा, सालेह मोहम्मद – जैसलमेर, गोविंद मेघवाल – गंगानगर, ममता भूपेश – झुंझुनू, शांति धारीवाल – कोटा, लालचंद कटारिया – अजमेर, परसादी मीणा – दौसा, शकुंतला रावत – सीकर, उदयलाल आंजना – चित्तौड़गढ़, महेश जोशी – पाली, रामलाल जाट – भीलवाड़ा, विश्वेंद्र सिंह – भरतपुर, हेमाराम चौधरी – बाड़मेर, टीकाराम जूली – अलवर, अशोक चांदना – बूंदी, मुरारी मीणा – प्रतापगढ़, बीडी कल्ला – बीकानेर, प्रमोद जैन – बारां, सुखराम विश्नोई – जालौर, प्रताप सिंह खाचरियावास- उदयपुर, बृजेंद्र ओला – चूरू, सुभाष गर्ग – जोधपुर, राजेंद्र गुढ़ा – टोंक, अर्जुन बामणिया – डूंगरपुर, राजेंद्र यादव – नागौर और भंवर सिंह भाटी – राजसमंद में गणतंत्र दिवस का तिरंगा फहराएंगे।

 

इन 3 जिलों में कलेक्टर करेंगे झंडारोहण

 

जयपुर- राजन विशाल, झालावाड़- डॉ. भारती दीक्षित एवं हनुमानगढ़- नथमल डिडेल जिला मुख्यालय पर झंडारोहण करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !