Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मित्रपुरा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

चुराई गई तीन मोटर साइकिलों व अवैध धा*रदार लोहे के 2 छु*रों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

 

सवाई माधोपुर:- सवाई माधोपुर जिले की मित्रपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मित्रपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नाहर सिंह पुत्र बद्री, शेव सिंह पुत्र रमेश, अमर सिंह पुत्र रमेश, शेर सिंह पुत्र निवासियान पावर हाउस के पास बोरखेडा, मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर और रमेश चन्द पुत्र कैलाश चन्द निवासी महादेवा, सपेरों की ढाणी, गोनेर, शिवदासपुरा जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

 

मित्रपुरा थानाधिकारी यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, पुलिस रेंज भरतपुर राहुल प्रकाश द्वारा अपराधियों की धरपकड़ एवं लॉकल एवं स्पेशल एक्ट में प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली दिनेश कुमार यादव एवं वृत्ताधिकारी बौंली अंगद शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है।

 

 

 

Mitrapura Police Sawai Madhopur Police Big Action News Update 13 June 2024

 

 

 

उन्होंने बताया कि बौंली थाना पुलिस के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा मोटर साइकिल चोर गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चुराई गई तीन मोटर साइकिल व अवैध लोहे के धा*रदार 2 छु*रे जब्त किए गए है।

 

 

मित्रपुरा थानाधिकारी यशपाल सिंह ने आगे बताया कि गत 11 जून 2024 को मित्रपुरा थानाधिकारी को  मिली सूचना पर मित्रपुरा की तीन टीमों को अलग – अलग स्थानों पर नाकाबन्दी करने हेतु रवाना किया गया।

 

 

केस – 1:-

थानाधिकारी ने बताया कि फकरुद्दीन हेड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा नाकाबन्दी के दौरान 11 जून 2024 को मोरन की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आये, जिनके पास चोरी की मोटर साइकिल व अवैध लोहे का धा*रदार छु*रा मिलने पर नाहर सिंह पुत्र बद्री और शेव सिंह पुत्र रमेश निवासियान पावर हाउस के पास बोरखेडा, मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध मित्रपुरा थाने पर आईपीसी व आर्म्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया।

 

 

केस – 2:-

थानाधिकारी ने आगे बताया कि गणेश सिंह हेड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा नाकाबन्दी के दौरान बुधवार को जैतपुरा की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आये, जिनके पास चोरी की मोटर साइकिल व अवैध लोहे का धा*रदार छु*रा मिलने पर आरोपी अमर सिंह पुत्र रमेश और शेर सिंह पुत्र भूरालाल निवासी पावर हाउस के पास बोरखेडा, मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध मित्रपुरा थाने पर आईपीसी व आर्म्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया।

 

 

केस – 3:-

थानाधिकारी ने बताया कि मदन लाल हेड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा नाकाबन्दी के दौरान बुधवार को उदगांव की तरफ से एक मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति आया, जिसके पास चोरी की मोटर साइकिल मिलने पर आरोपी रमेश चन्द पुत्र कैलाश चन्द निवासी महादेवा, सपेरों की ढाणी, गोनेर शिवदासपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी में मित्रपुरा थाने पर मामला पंजीबद्ध किया गया।

 

पुलिस वाहन चोरों से जिले में अन्य चोरी गये वाहनों के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:- 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मित्रपुरा थानाधिकारी यशपाल, सहायक उप निरीक्षक मोतीसिंह, फकरुद्दीन हेड कांस्टेबल, गणेश सिंह हेड कांस्टेबल, मदन लाल हेड कांस्टेबल, राजेन्द्र सिंह कांस्टेबल, मनोज कुमार कांस्टेबल, हेतराम कांस्टेबल, संजय सिंह कांस्टेबल, हुकमाराम कांस्टेबल, शीशराम कांस्टेबल और रामअवतार कांस्टेबल शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !