Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सचिन पायलट की अनदेखी का कांग्रेस पार्टी को होगा बड़ा नुकसान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे के कठूमर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा का बयान सामने आया है। बाबूलाल बैरवा ने दावा किया है कि सचिन पायलट की अनदेखी का बड़ा नुकसान कांग्रेस पार्टी को उठाना पड़ सकता है। विधायक बाबूलाल बैरवा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का समय बचा है। ऐसे में पार्टी को किस तरह से मजबूत कर सकते है। इस पर विचार – विमर्श करना चाहिए।

 

mla of ashok gehlot camp babulal bairwa claims ignoring sachin pilot wil harm congress party

 

 

सरकार बनाने में सचिन पायलट की थी अहम भूमिका:-

 

कठूमर विधायक बाबूलाल ने कहा कि सरकार बनाने में सचिन पायलट की बड़ी अहम भूमिका थी। इसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका थी, लेकिन दोनों नेताओं की पार्टी में उपेक्षा हुई है। जिसके बाद पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

 

 

ऐसे में अगर अब भी नहीं समझे तो आने वाले चुनाव में पार्टी को नुकसान भुगतना पड़ेगा। विधायक बैरवा ने कहा कि सचिन पायलट के पास जनाधार है। सम्पूर्ण गुर्जर समाज उनके नाम से वोट देता है। इसलिए उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !