जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में स्थित रोप वे पर शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) शैफाली कुशवाह के नेतृत्व में आयोजित हुई मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा विभाग, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के जवानों ने रोपवे में फंसे यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया।
शैफाली कुशवाह ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान जवानों एवं स्वयं सेवकों ने अपने कौशल, तकनीक एवं प्रतिभा के दम पर ऊंचाई पर रोप वे की ट्रॉली में फंसे हुए यात्रियों तक ना केवल समय रहते सहायता पहुंचाई बल्कि उन्हें सकुशल नीचे भी उतारा।
वहीं, कमांडेंट विकास सिंह ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य रोप वे जैसी ऊंचाई वाले स्थानों से प्रभावितों को सकुशल रेस्क्यू के लिए जरूरी इंतजामों को सुनिश्चित करना है। इस दौरान निरीक्षक राजेन्द्र सिंह भाटी, मुख्य रोपवे निरीक्षक सहित चिकित्सा विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, मंदिर प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tags Hanuman Temple Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Moch Drill Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Rescue Operation Rope way Sawai Madhopur App Temple Top News Vikalp Times
Check Also
सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास
कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …
गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …
UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …
खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी
करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …
सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा
सिरोही: एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
