Sunday , 7 June 2026
Breaking News

असम में बाढ़ से 1500 से ज्यादा गांव डूबे, जान-माल का भारी नुकसान

असम: असम में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ का पानी अलग-अलग इलाकों में पहुंच रहा है, जिससे जान-माल का नुकसान बढ़ता जा रहा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि राज्य के 21 जिलों में इस समय 1506 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए है। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के पानी में डूबने से राज्य में 6 और लोगों की मौ*त हो गई है। इस तरह पिछले 5 दिनों में राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से म*रने वालों की संख्या 18 हो गई है।

More than 1500 villages submerged due to floods in Assam

आपदा विभाग की तरफ से बाढ़ की स्थिति पर मंगलवार देर शाम जारी एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस समय 6 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। जबकि बाढ़ में सब कुछ गंवाने वाले करीब 40 हजार विस्थापितों को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में खोले गए 511 राहत शिविरों में रखा गया है। केवल श्रीभूमि जिले (पहले करीमगंज) में 94,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है।

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पूर्वोत्तर के कई राज्य बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। मणिपुर में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने असम के साथ ही मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 5 जून तक भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !