Saturday , 7 March 2026
Breaking News

27500 लीटर से अधिक नकली पेट्रोलियम पदार्थ किया बरामद

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों व ग्रामीण अंचल में कम दाम के नाम पर नकली पेट्रोल-डीजल का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, इसको लेकर मुखबिर की सूचना पर जिला स्पेशल टीम मंगलवार को कोसाना गांव में गौशाला के पास मुख्य सड़क पर स्थित एक रहवासी मकान मे दबिश दी। पुलिस जैसे ही पहुंची वहां रहवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र हनुमामराम ने टीम का विरोध किया, टीम ने समझाइश कर घर के पास बने बाड़े की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा मे नकली पेट्रोलियम पदार्थ मिला।

जमीन में दबा रखे थे टैंकर

पुलिस की तलाशी में एक 10 चक्का टैंकर, 20 हजार लीटर क्षमता का जमीन के अंदर सहित दो अन्य बड़े टेंक मिले। बाड़े मे खड़ा एक दस चक्का टैंकर जमीन के अंदर 20 हजार लीटर क्षमता का टैंक, टीन शेड के पीछे बने बाड़े मे 13-13 हजार लीटर क्षमता के दो टैंक सहित प्लास्टिक व लोहे के 200-200 लीटर के 06 ड्रम सहित पेट्रोलियम पदार्थ को निकालने मे काम आने वाली मोटर सहित तेल मापने मे प्रयुक्त वाले गेज मिले, तलाशी की कार्यवाही देर रात तक चली। चार कम्पार्टमेन्ट मे 9600 लीटर, जमीन मे दबाये टैंक मे 8850 लीटर, टीन शेड के पीछे छुपाए टैंक मे 9000 हजार लीटर व ड्रम सहित 27500 लीटर से अधिक नकली पेट्रोलियम पदार्थ का आंकलन किया।

 

More than 27500 liters of fake petroleum product recovered

 

रसद विभाग की टीम ने किया आंकलन

देर रात तक चली कार्यवाही के बाद जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर द्वारा ईओ बिलाड़ा शिवानी व तरुण देवड़ा को जब्ती की मात्रा के आंकलन के लिए भेजा गया, जहां माप के लिए पास के फीलिंग स्टेशन के सेल्समैन को बुलाकर डिप द्वारा माप किया गया। जिसमें टैंकर के चार कम्पार्टमेन्ट मे 9600 लीटर, जमीन मे दबाये टैंक मे 8850 लीटर, टीन शेड के पीछे छुपाए टैंक मे 9000 हजार लीटर व ड्रम सहित 27500 लीटर से अधिक नकली पेट्रोलियम पदार्थ का आंकलन किया। आरोपी ओमप्रकाश जोधपुर से अपने गांव व अन्य जगह जाने के लिए इंडियन ऑयल के टैंकर लेकर जाता ताकि आमजन को शक न हो, गौशाला के पास व मुख्य डामर सड़क पर यह नकली पेट्रोल-डीजल का गौरखधंधा लम्बे समय से चल रहा था, ऐसे मे बिना शह के इस प्रकार का कार्य मुश्किल है, पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता सवालिया निशान लगा रही है। आरोपी ओमप्रकाश से पूछताछ मे नकली पेट्रोल डीजल के बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है, इससे इस धंधे से जुड़े बड़े कारोबारियों का भण्डाफोड़ हो सकता है, कार्यवाही के दौरान जिला स्पेशल टीम के प्रभारी लाखाराम, प्रोबशनर डीवाईएसपी बिलाड़ा सारिका खंडेलवाल, हैड कांस्टेबल श्रवण, वीरेंद्र, शैतानराम सहित पीपाड़ बिलाड़ा व आरएसी की टीम मौजूद रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !