Friday , 6 March 2026
Breaking News

रबी फसल सिंचाई के लिए 21 नवंबर से खुलेगी मोरेल बांध नहर

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के दौरान रबी की फसल हेतु मोरेल बांध के सिंचित क्षेत्र में सिंचाई के लिए सुव्यवस्थित जल वितरण व्यवस्था का कार्यक्रम तय करने हेतु सम्भागीय आयुक्त भरतपुर डॉ. टीना सोनी की अध्यक्षता में जल वितरण समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

 

Morel Dam Canal to open from 21 November 2025 for Rabi crop irrigation in sawai madhopur

 

सम्भागीय आयुक्त भरतपुर ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं काश्तकारों से चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि रबी फसल वर्ष 2026 की सिंचाई हेतु 21 नवम्बर को प्रातः 11 बजे मोरेल बांध नहर को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि नहरों के संचालन में बाधा उत्पन्न करने या नहरों को क्षतिग्रस्त करने का कार्य करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

 

बैठक में जिला कलक्टर काना राम, जिला कलक्टर दौसा देवेन्द्र कुमार, डीएसपी उदय सिंह मीणा, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन वृत जयपुर रमाशंकर शर्मा, अधिशासी अभियंता जल संसाधन खण्ड सवाई माधोपुर अरूण शर्मा, अधिशासी अभियंता जल संसाधन खण्ड दौसा मांगीलाल मीना, किसान सभा जिलाध्यक्ष कानजी मीणा, पूर्व सरपंच मुकेश मीणा, चिरंजी मीणा, शयोराम मीणा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, जल वितरण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !