राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र की बरसनी गांव में गत गुरुवार को बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की धारदार हथियार से गला रेतकर ह*त्या कर दी गई। ह*त्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी श्याम सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने कहा कि शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के बरसनी गांव में एक छात्रा की ह*त्या की सूचना मिली थी। सूचना के बाद शंभूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मैंने भी मौका-मुआयना किया है। छात्रा का श*व उसी के मकान के बाहर के कमरे में था।

प्रथम दृष्टया छात्रा की ह*त्या धारदार हथियार से होना सामने आया है। आगे की जांच एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के समय छात्रा के परिजन घर के अंदर थे, जबकि वारदात बाहर के कमरे में घटित हुई है। तमाम एंगल से इस घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा किया जाएगा। इस मामले को लेकर कुछ टीमों का भी गठन किया जा चुका है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया