व्यंग, गीतों और ग़ज़लों से गुलज़ार हुई रात
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के हम्माल मोहल्ला शहर स्थित फ्रैंड्स पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में महफिल-ए-मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के कन्वीनर सैय्यद शादाब अली ने बताया कि मुशायरे में महाराष्ट्र के मुजावर मालेगांवी ने लोगों को अपने अनोखे अंदाज से खूब हंसाया।


मुजावर मालेगांवी के जोक्स व व्यंग से आयोजन सफलता तक पहुंचा। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के बनारस शहर से आई कवयित्री विभा शुक्ला ने अपने गीतों से श्रोताओं को महफिल में जमाए रखा व खूब वाह-वाही लूटी। स्थानीय शायरों ने भी बहतरीन अंदाज में अपनी नज्में और गज़लें पढ़ी।


शायर रेहान फारूकी और डॉ. मधूमुकुल चतुर्वेदी ने भी अपनी रचनाओं व व्यंगों से ढेरों तालियां बटोरी। साथ ही शायर रईस जैदी, मजीद सफदर, काजी इस्लाम उल्लाह, अमीर हुसैन और खालिक शाईक ने भी अपनी रचनाएं पढ़ी। कार्यक्रम का संचालन कोटा से आए मशहूर शायर रियाज़ तारिक ने किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी निसार उल्लाह ने की।


इस अवसर पर कार्यक्रम में सियाराम शिक्षक संघ अध्यक्ष मुजाहिद पटेल, उपसभापति अली अहमद, सवाई माधोपुर एप एवं विकल्प टाइम्स के संस्थापक इजी. ज़ियाउल इस्लाम, हसीना मैडम, बशीर अंसारी, शहजाद बैग, गफूर खलीफा, खालिद सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रौता उपस्थित रहे।

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया