सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के कोड्याई गांव में वृद्ध महिला की ग*ला और पैर का*टकर निर्ग*म ह*त्या कर दी गई। इसके बाद बद*माश महिला के चांदी के गहने लू*ट कर ले गए। अब ये मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब इस मामले को लेकर युवा नेता नरेश मीणा ने कोड्याई गांव आने का ऐलान किया है। नरेश मीणा ने कहा कि, ’14 फरवरी को वह कोड्याई गांव पहुंचेंगे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
इससे पहले जस्टाना बाईपास पर श*व लेकर ग्रामीणों के साथ विधायक इंदिरा मीणा धर*ने पर बैठी थीं। करीब 26 घंटे बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समझौता हुआ। ध*रने के बीच में ही नरेश मीणा ने कोड्याई गांव पहुंचने की सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी। नरेश मीणा को कोड्याई गांव नहीं आए। समझौते के बाद नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर प्रशासन को समझौते के सभी मांगों को 10 दिन में पूरा करने की चेतावनी दी है।
और कहा कि प्रशासन की ओर से जिन मुद्दों पर सहमति बनी है, उन मुद्दों को नियत समय सीमा में पूरा किया जाए। अगर 10 दिन के भीतर समझौते की सभी मांगों को नहीं माना गया तो वह 14 फरवरी के दिन को कोड्याई गांव आएंगे। वह यहां आकर ग्रामीण से चर्चा करने के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
