नई दिल्ली: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ाने आज पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों के भाला फेंक क्वालिफिकेशन राउंड में अपने पहले प्रयास में 89.34 मीटर का शानदार थ्रो किया है। ये नीरज के करियर का दूसरा सबसे लंबा थ्रो था।

उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर का है। ये थ्रो उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था। इस थ्रो के बलबूते नीरज चोपड़ा ने आसानी से फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। फाइनल मुकाबला गुरुवार 8 अगस्त को रात 11:55 बजे खेला जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया