Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ना दवा मिल रही, ना इलाज..मरीज-अस्पताल-सबको मंत्रिमंडल का है इंतजार

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के कैशलेस इलाज के लिए कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) योजना में इलाज से वंचित हो रहे पेंशनर और सरकारी कर्मचारी पुर्नभरण के लिए भी भटकने को मजबूर हैं। कई निजी अस्पतालों ने लंबे समय से सिर्फ सर्जिकल इलाज जारी रखा हुआ है। मेडिकल इलाज की जरूरत वाले मरीजों को सूचीबद्ध अस्पतालों से भी निराश लौटना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि योजना के संचालन के लिए जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। कई जगह आरजीएचएस में सिर्फ आउटडोर सुविधाएं दी जा रही है। दवा विक्रेताओं और अस्पतालों को आशंका है कि नई सरकार इसे जारी रखेगी या नहीं। नए मंत्री बनने के बाद ही इसमें कुछ तस्वीर साफ होने की संभावना है। गौरतलब है कि सरकारी कार्मिकों व पेंशनर्स को चिकित्सा सुविधा के बदले सरकार उनके वेतन और पेंशन में से राशि की कटौती करती है। उसके बदले में आरजीएचएस के तहत उन्हें कैशलेस सुविधा दी जा रही है। लेकिन इसमें भी उन्हें इलाज से वंचित किया जा रहा है।

 

Neither medicine nor treatment is available...patients, hospitals, everyone is waiting for the cabinet

 

मीडिया लगातार बता रहा मरीजों की पीड़ा: अस्पताल संचालकों और दवा विक्रेताओं को आंशका है कि सरकार बदलने से योजनाओं की समीक्षा होगी और भुगतान में और अधिक देरी होगी। इसलिए रोगियों को एक माह की दवा देने की बजाए 5-7 दिन की दवा देकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों में कुछ जिलों में दवा विक्रेताओं को भुगतान मिलने के बाद दवा देना शुरू किया गया है। राजस्थान पत्रिका ने पहले भी यह मुद्दा उठाया। लेकिन राजस्थान में अभी भी मंत्रिमंडल के गठन का इंतजार है। ऐसे में मरीज और दवा विक्रेताओं सहित निजी अस्पतालों को नए मंत्री और नई सरकार के आगामी रूख का इंतजार है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !