Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नव एवं महिला मतदाताओं को पीले चावल बांटकर मतदान के लिए किया आमंत्रित

आओ बूथ चले अभियान । मतदाता मार्गर्दशिका व पर्ची का किया वितरण

सवाई माधोपुर:- लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान आज रविवार को “आओ बूथ चले अभियान” के तहत मतदान केन्द्रों पर मतदाता मार्गर्दशिका एवं मतदाता पर्ची का वितरण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार आओ बूथ चले अभियान के दृष्टिगत 14 अप्रैल, रविवार को आओ बूथ चले अभियान के अंतर्गत मतदाता परिवारों को मतदाता पर्ची एवं मार्गर्दशिका का वितरण, मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम व क्रमांक की जानकारी प्रदान करना, वीएचए एप के माध्यम से मतदाता सूची में नाम देखने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

 

 

उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को भी आओ बूथ चले अभियान के तहत मतदान केन्द्रों पर मतदाता मार्गर्दशिका एवं मतदाता पर्ची का वितरण किया जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय पर गीता देवी अग्रवाल विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलनपुर सहित जिले के सभी बूथों पर नवयुगल दम्पत्तियों, नवीन मतदाताओं, वरिष्ठजन मतदाता, विशेष योग्यजन मतदाता एवं एक साथ एक ही परिवार के तीन पीढ़ी के मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर बुलाकर तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।

 

 

New and women voters were invited to vote by distributing yellow rice in sawai madhopur

 

 

 

साथ ही नव मतदाताओं, महिला मतदाताओं को पीले चावल बांटकर मतदान दिवस, 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए आमंत्रित किया गया तथा मतदाता शपथ दिलवाई गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान सी-विजिल एप पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की प्रक्रिया, अपने उम्मीदवार को जानो, मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र पर पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, छाया आदि सुविधाओं की जानकारी दी गई।

 

 

 

मतदाताओं की सहायता के लिये वोटर हेल्प डेस्क गठन की जानकारी, विशेष योग्यजन व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु वॉलिंटियर की नियुक्ति की जानकारी, मतदान केन्द्र में रैम्प, व्हीलचेयर एवं परिवहन सुविधा की जानकारी दी गई। मतदान केन्द्र पर सेल्फी लेकर सीईओ राजस्थान की साईट पर पोस्ट करने पर र्सटिफिकेट एवं बेस्ट सेल्फी को सम्मानित करने की जानकारी, हैप्पी आवर्स में प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक मतदान करने वाले मतदाताओं से वृक्षारोपण करवाने की जानकारी दी गई।

 

 

मतदान केन्द्रों पर स्थानीय शुभंकर के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश प्रदान किया गया। इस दौरान तहसीलदार मुकेश अग्रवाल ने लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने के लिए मत की अनिवार्यता के बारे मतदाताओं को जागरूक किया। सभी मतदान केन्द्रों पर सुपरवाईजर, बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, बूथ अवेयरनेन्स के ग्रुप का सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !