Saturday , 5 September 2026
Breaking News

इंदौर के अस्पताल में दो नवजात को चूहों ने का*टा, एक की मौ*त

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में दो नवजात को चूहों ने का*ट लिया। यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हुई है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने बीबीसी को बताया कि यह मामला हमारी जानकारी में है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए एक अलग कमेटी बनाई है। चूहों की समस्या से निजात पाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने ये भी बताया कि दोनों बच्चों को जन्म से ही स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएँ थीं।

New Born babies Indore Hospital Madhya Pradesh News 03 Sept 25

एक नवजात को उसके परिजन अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए थे। प्रबंधन ने उसे इलाज के लिए एनआईसीयू में रखा था। दूसरे बच्चे का जन्म इंदौर के ही एक अन्य अस्पताल में हुआ था। तबीयत खराब होने के कारण उसे भी एमवायएच के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया था। चूहों ने एक बच्चे के हाथ और दूसरे के सिर पर का*टा है। फिलहाल एक बच्चे की मौ*त हो गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उस बच्चे की मौ*त चूहे के काटने से नहीं बल्कि स्वास्थ्य समस्या की वजह से हुई है।

दूसरे बच्चे को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है और उसके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। डॉ. यादव ने आगे कहा कि एमवायएच अस्पताल लगभग 75 साल पुराना है और इस वजह से चूहों की समस्या समय-समय पर सामने आती रहती है। उन्होंने कहा कि यह बिल्डिंग भी पुरानी है। इसके आसपास कई पुराने भवन हैं। पहले भी दो बार अस्पताल में चूहों को हटाने के लिए अभियान चलाया गया है, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई।

अभी भी हम लगभग हर 15 दिन में चूहा मा*रने की दवाई और पकड़ने के अन्य साधनों का इस्तेमाल करते हैं। डॉ. अशोक यादव का कहना है कि जांच कमेटी यह देख रही है कि इस घटना में किसकी लापरवाही है। जल्द ही जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

Jobs in foreign social media rajasthan police advisory Vikalp Times

खौफनाक जाल : जॉब के नाम पर विदेश बुलाया, पासपोर्ट छीना और ठ_गी कराई!

जयपुर: विदेश में अच्छी नौकरी (Job in Foreign) और मोटी सैलरी (Salary) का सपना देखने …

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …

Changing lanes on the Delhi-Mumbai Expressway will attract a fine, NHAI has implemented strict rules Vikalp Times

Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !