सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन
राजस्थान राज्य सेवा महिला संघ (RSSWA) द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आईएएस अधिकारी सुषमा अरोड़ा की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान सांख्यिकी सेवा, राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा, राजस्थान सहकारी सेवा ,राजस्थान पर्यटन सेवा सहित विभिन्न सेवाओं में पदस्थापित महिला अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ।
कार्यकारिणी की अध्यक्ष संध्या शर्मा (राजस्थान लेखा सेवाएं), उपाध्यक्ष नवरेखा (रोजगार सेवाएं), महासचिव डॉ.अनुकृति उज्जनिया (राजस्थान पुलिस सेवा), कोषाध्यक्ष शशि जैन (राजस्थान लेखा सेवाएं) एवं संयुक्त सचिव ऋतु मीना (राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा) चुनी गई। राज्य सहकारी सेवा की अधिकारी सोनल माथुर ने संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अन्य सेवाओं में पदस्थापित अधिकाधिक महिला अधिकारियों के भी संघ से जुड़ने की बात पर जोर दिया। इस अवसर पर संघ की नव गठित कार्यकारिणी ने मनोयोग से आम मुद्दों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करने का संकल्प व्यक्त किया।
Tags Hindi News Hindi News Update IAS Jaipur Jaipur News Jaipur News In Hindi Latest Hindi News Latest Hindi News Updated New Executive News Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan News Rajasthan News in Hindi Rajya Mahila Sangh RAS Woman Women
Check Also
पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा
पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर कोतवाली थाना …
पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार
पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर …
लडकियां सप्लाई के नाम पर बड़े गि*रोह का पर्दाफाश, 7 युवतियां सहित 10 गिरफ्तार
जयपुर: जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन एस्कोर्ट सर्विस गैं*ग का आज रविवार को पर्दाफाश किया है। …
100 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित
सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग 1 अक्टूबर, 2024 को …
इंजीनियरिंग छात्रा से रे*प का प्रयास
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ रे*प की कोशिश का …