Sunday , 6 September 2026
Breaking News

चिकित्सा विभाग में आयोजित हुआ नववर्ष मिलन समारोह

“तंबाकू न खाने की दिलाई शपथ”

मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने नवाचार करते हुए पहली बार स्वास्थ्य भवन में नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यकम को सीएमएचओ डाॅ. मीना, डीएनओ नवल किशोर अग्रवाल ने संबोधित किया।

Happy New year 2019 Celebration

सीएमएचओ ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में आपसी समझ, प्रेम और सौहार्दभाव को बढाने के लिए इस स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, आगे भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने कार्य को पूरी लगन, मेहनत और इमानदारी से करें। उन्होने उदाहरण देकर बताया कि जिस प्रकार आजकल नये साल पर शराब पीने के चलन को छोड़ कर लोग दूध पीकर नये साल का का स्वागत कर रहें हैं उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में नये साल के साथ कुछ अच्छी नयी आदतों को अपनाएं। साथ ही आज से शुरू होने वाली बायोमेट्रिक उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।

तंबाकू न खाने की दिलाई शपथ:-

स्नेह मिलन कार्यक्रम के अवसर पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से नये साल के संकल्प के रूप में तंबाकू नहीं खाने की शपथ दिलाई। सभी ने नये साल में तंबाकू व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की कसम खाई। साथ ही जिला लेखा प्रबंधक मनोज लुहारिया सहित सभी ने अपने अपने अनुभव साझा किए।
स्नेह मिलन में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी, लेखा अधिकारी अस्मिता मीना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !