Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भीलवाडा में कोटड़ी भट्टी कांड में दोषियों को सुनाई फां*सी की सजा

भीलवाड़ा:- राजस्थान के भीलवाड़ा जीले के कोटडी में हुए नाबालिग से गैंग*रेप के बाद भट्टी में जिंदा जलाकर मा*रने के मामले में सोमवार को कोर्ट ने सजा सुनाई है। भीलवाड़ा की पॉक्सो कोर्ट-2 ने दोषियों को फां*सी की सजा सुनाई है। दो अगस्त 2023 की इस घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया था।
कोर्ट ने बीते शनिवार को सात अभियुक्तों को बरी करते हुए कालू और कान्हा को दोषी माना था। बरी किए गए सातों अभियुक्तों में दोषी कालू और कान्हा की पत्नी, माँ और बहन थी। दोनों ही दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मृ*तक नाबालिग की माँ ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “अब हमें न्याय मिल गया है”।
News Update Kotri Bhatti incident in Bhilwara Rajasthan
दोषियों को सजा मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि, “अगस्त 2023 में भीलवाड़ा के कोटड़ी में बालिका से दु*ष्कर्म एवं ह*त्या के मामले में अदालत से दोषियों को मृ*त्युदंड की सजा का फैसला स्वागत योग्य है।” “उस समय हमारी सरकार ने इस घटना के आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए त्वरित गिरफ्तारी की थी।

उस समय एडीजी क्राइम को घटनास्थल पर भेजा गया था और केस ऑफिसर स्कीम के तहत इस केस को लिया गया। करीब एक महीने में ही इस केस की चार्जशीट दायर कर दी गई थी। आज करीब 10 महीने के अंदर ही इन दोषियों को सजा सुनाई गई है।”
gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !