Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विधेयक नहीं आरक्षण लेकर ही हटेगें – बैंसला

पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा गुर्जरों का आंदोलन बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अगुवाई में रेलवे ट्रेक पर डटे रहे।

Gurjar Reservation Movement not leave without reservation - Bainsla
वहीं राज्य सरकार द्वारा गुर्जर आंदोलन का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा गुजरों को पांच फीसदी आरक्षण देने के लिये विधानसभा में विधेयक पेश किया गया। जिसकी जानकारी देने के लिए आईएएस नीरज के पवन रेलवे ट्रेक पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने कर्नल बैंसला को सरकार के प्रयासों से अवगत करवाया।
वही कर्नल बैंसला का कहना है कि पूर्व में भी सरकारों द्वारा कई बार विधेयक पेश किए गए हैं, मगर गुर्जरों को आज तक आरक्षण नहीं मिला। सरकार किस तरह से गुर्जरो को आरक्षण देगी इसे लेकर सरकार का प्रतिनिधि मंडल रेलवे ट्रेक पर आए और विधेयक के बारे में गुर्जर समाज को खुलकर बताएं। अगर विधेयक गुर्जरों के हित में हुआ तो सरकार के प्रतिनिधि मंडल से ट्रेक पर ही वार्ता की जायेगी। अन्यथा गुर्जरों का आंदोलन जारी रहेगा।
सरकार द्वारा विधानसभा में जिस तरीके से विधेयक पेश किया गया है उसे देखकर लगता है कि आरक्षण की गेंद एक बार फिर केंद्र के पाले में फेंक दी गई है। गुर्जरों के रवैये को देखकर लगता है कि गुर्जर आंदोलन और भी लम्बा खिंच सकता है। क्योंकि अभी तक गुर्जरों ओर सरकार के बीच वार्ता सम्भव नहीं हो सकी है।
दूसरी ओर गुर्जर आंदोलन को लेकर अब राजनीतिक पार्टियां भी अपना वोट बैंक साधने में जुट गई हैं। बुधवार को भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल कुशालीदर्रा पहुंचे। जहाँ गुर्जर समाज के लोगों ने पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर पिछले दो दिनों ने टोंक शिवपुरी स्टेट हाईवे को जाम कर रखा है। गोठवाल ने कुशालीदर्रा पहुंच कर गुर्जर शहीदों की समाधी स्थल पर पुष्प अर्पित किये। गोठवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुर्जर समाज के साथ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !