सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में भीषण गर्मी के चलते पानी की कमी हो गई थी। जिसे देखते हुए जलदाय विभाग एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की आपूर्ति कर रहा था। अभी राजस्थान में मौसम का दौर लगातार जारी है। जिससे नदी, नालों और बांधों में पानी की आवक हो गई है।
जिसके चलते अब जिले में पानी से निजात मिल सकेगी। अब हर रोज लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा।सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा के निर्देशानुसार शहरी जल योजना सवाई माधोपुर में एक दिन के अन्तराल से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति 25 अगस्त, 2024 से प्रतिदिन नियमित रूप से की जाएगी। अधिशासी अभियंता एचएएल मीना ने बताया कि पेयजल वितरण का समय पूर्व निर्धारित समय अनुसार रहेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
