Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अब राजस्थान में भी बनेंगी इलेक्ट्रिक बसें

जयपुर: राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) ने घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई की स्थापना हेतु 2,65,329 वर्गमीटर (65.56 एकड़) भूमि आवंटित करने के लिए ऑफर लेटर जारी किया है। इस भूखण्ड की अनुमानित कीमत लगभग 208 करोड़ रुपये है। प्रस्तावित परियोजना में लगभग 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 500 से अधिक व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

 

Now electric buses will be manufactured in Rajasthan too

 

 

यह निवेश प्रदेश को ई-मोबिलिटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस परियोजना के क्रियान्वयन से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा। राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत राज्य सरकार और कंपनी के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत यह निवेश किया जा रहा है।

 

 

 

रीको ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हाल ही आयोजित ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी को भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की उद्योगोन्मुख नीतियाँ, पारदर्शी प्रक्रियाएँ और त्वरित भूमि आवंटन प्रणाली के कारण राजस्थान आज देश में सबसे तेज गति से निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों में शुमार हो रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !