Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अब हिंदी माध्यम में भी मिलेगी आयुर्विज्ञान की शिक्षा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा ​के विद्यार्थियों को हिंदी माध्यम में भी अध्ययन के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बजट घोषणा को पूरा करते हुए हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी माध्यम में भी चिकित्सा शिक्षा प्रारम्भ किए जाने की सूचना जारी कर दी है।

 

 

Now medical science education will be available in Hindi medium also in rajasthan

 

 

चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि पहले चरण में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध डॉ. सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज, जोधपुर एवं बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में इस सुविधा का शुभारम्भ कर दिया गया है। इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विकल्प के आधार पर अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।

 

 

 

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि या हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में संचालित आयुर्विज्ञान पाठ्यक्रमों में अध्ययन को लेकर कठिनाई होती थी। इसे दृष्टिगत रखते हुए हिंदी माध्यम में भी इन पाठ्यक्रमों के संचालन की घोषणा बजट में की गई थी। हिंदी दिवस के अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस घोषणा को पूरा करते हुए दो मेडिकल कॉलेजों में हिंदी माध्यम से भी अध्ययन की सुविधा प्रारम्भ कर दी है। जल्द ही अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी यह सुविधा प्रारम्भ हो सकेगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !