जयपुर: जयपुर डिस्कॉम ने पीएम सूर्य घर नि:शुल्क बिजली योजना में रूफ टॉप कनेक्शन चाहने वाले आवेदकों के लिए प्रक्रिया को और सुगम बनाया है। डिस्कॉम्स अध्यक्ष आरती ड़ोगरा ने बताया कि इसके अन्तर्गत योजना में आगामी माह से सोलर कनेक्शन चाहने वाले आवेदकों से डिमांड नोटिस की राशि अब अगले बिजली बिल के साथ ली जाएगी।
इसका लाभ अधिकतम 10 किलोवाट भार तक का रूफ टॉप सोलर कनेक्शन चाहने वाले आवेदकों को ही मिल सकेगा। रूफ टॉप सोलर के लिए कनेक्शन चाहने वाले आवेदकों को आवेदन से लेकर इंस्टालेशन तक अलग-अलग प्रकार के शुल्क जमा कराने होते हैं। ऐसे में योजना को गति देने तथा रूफ टॉप लगाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने इस प्रक्रिया में लगने वाले सभी शुल्क अब रूफ टॉप स्थापित होने के बाद घरेलू बिजली बिल के साथ लिए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्य घर योजना में रूफ टॉप सोलर कनेक्शन के काम को त्वरित एवं सुगम बनाने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की हुई है। जिसमें आवेदकों तथा वेंडर्स के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को कम करने के साथ ही डिस्कॉम के स्तर पर किए जाने वाले कार्यो को ऑनलाइन किया जा रहा है।
Tags Hindi News India India News Jaipur Jaipur Discom Jaipur News Jaipur Rajasthan Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News roof top solar Sawai Madhopur App Solar Solar Energy Top News Vikalp Times पीएम सूर्य घर योजना
Check Also
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
