Saturday , 7 March 2026
Breaking News

इन चीजों पर अब नहीं लगेगा कोई टैक्स, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार की तरफ से दीवाली से पहले देश के आम लोगों, छोटे कारोबारियों और किसानों को बड़ी राहत दी गई है। जीएसटी स्लैब की संख्या को घटाकर सिर्फ दो को मंजूरी दी गई है। ऐसे में अब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक ही सीमित रहेगा। बैठक में जरूरत की कुछ चीजों को टैक्स फ्री किया गया है। रोटी, पनीर और दूध सहित कई चीजें जीरो जीएसटी वाली हो गई हैं।

 

Now there will be no tax on these things, read the full list here

 

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को बैठक के बाद जीएसटी में हुए बदलाव को लेकर जानकारी शेयर की है। रोजाना जरूरत के सामानों के साथ दवाओं और शिक्षा से जुड़े सामान को भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं कई ऐसी चीजें भी हैं जिन पर जीएसटी घटा दी गई है। ट्रैक्टर के कुछ पार्ट्स पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। ट्रैक्टर पर पहले 12 प्रतिशत टैक्स लगता था, लेकिन अब 5 प्रतिशत ही लगेगा।

 

 

 

 

खाने के इन सामानों पर नहीं लगेगी जीएसटी:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में बदलाव की जानकारी देते हुए ऐसे सामानों की लिस्ट शेयर की है, जिन पर जीएसटी नहीं लगेगी। इन पर पहले 5 से 18 प्रतिशत तक की जीएसटी लगती थी, लेकिन ये अब जीरो जीएसटी वाली हो गई हैं। इनमें रेडी टू ईट रोटी, रेडी टू ईट पराठा, सभी तरह के ब्रेड, पिज्जा, पनीर, यूएचटी दूध और छेना शामिल है।

 

 

 

शिक्षा से जुड़े सामानों पर भी नहीं लगेगा अब टैक्स:

सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए शिक्षा से जुड़े सामान को टैक्स फ्री कर दिया है। पेंसिल, रबर और कटर समेत कई ऐसे चीजें थीं जिन पर टैक्स लगा करता था, लेकिन अब ये जीएसटी के दायरे से बाहर हैं। इनमें पेंसिल, रबर, कटर, नोटबुक, ग्लोब, मानचित्र, प्रैक्टिस बुक और ग्राफ बुक शामिल है। .

 

 

दवाओं और हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर किया बड़ा बदलाव:

आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने कई दवाओं को टैक्स फ्री कर दिया है। वहीं हेल्थ-लाइफ पॉलिसी को भी जीएसटी के दायरे से बाहर रखा है। काउंसिल मीटिंग में 33 जीवन रक्षक दवाओं जीएसटी खत्म कर दी गई है। पहले इन पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता था। बता दें कि टूथ पाउडर, दूध की बोतलें, रसोई के बर्तन, छाते, साइकिल, बांस के फर्नीचर और कंघी जैसी सामानों पर टैक्स की दर 12 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। शैम्पू, टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट, टूथब्रश, फेस पाउडर, साबुन और हेयर ऑयल पर टैक्स की दरें 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई हैं। 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !