Sunday , 8 March 2026
Breaking News

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अब 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है।निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता जगजीत सिंह मोंगा द्वारा आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनु. जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग (पूर्व में विशेष पिछडा वर्ग), अन्य पिछडा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय, मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण सस्थांओं एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय स्तर की राजकीय शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित, अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा वेब पोर्टल  www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship अथवा एसएसओ पोर्टल पर SCHOLARSHIP SJE App अथवा मोबाइल ऐप SJED Application के माध्यम से आनलाइन आवेदन करने (कक्षा 11 एवं 12वीं के अतिरिक्त) तथा संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन पंजीकण करने, आवेदन पत्र भरने के लिए पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 31 जनवरी में संशोधन किया गया है।

 

Now you can apply for post matric scholarship till 31st March

 

उन्होंने बताया कि अब नवीन निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च, 2024 कर दी गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी  www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/ scholarship अथवा विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है एवं विभागीय जिला कार्यालय में व्यक्तिशः एवं दूरभाष पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !