Sunday , 8 March 2026
Breaking News

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई की बैठक हुई संपन्न 

आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक गत मंगलवार को फ्रेंड्स क्लब बड़ा बालाजी बौंली एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषि मीणा के सानिध्य में आयोजित हुई। मीटिंग में आगामी छात्रसंघ चुनाव में चुनाव लड़ने वाले इच्छुक छात्रों ने व उनके समर्थकों ने भाग लिया और आश्वासन दिया कि हम एनएसयूआई पूर्ण बहुमत के साथ चारों पदों पर जीता कर एनएसयूआई का परचम लहराएंगे।

 

इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ऋषि मीणा ने कहा कि एनएसयूआई राजनीतिक नीव का वह पत्थर है जो अगर मजबूती के साथ लग जाए तो एक बड़े बरगद के पेड़ की तरह विशालकाय हो जाता है जिसका सीधा सा उदाहरण है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कभी एनएसयूआई छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं।

 

NSUI meeting concluded regarding student union elections in bonli

 

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्रों से आह्वान किया कि एनएसयूआई के चारों पदों पर मजबूती के साथ सभी पदाधिकारियों को जीत कर लाना है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में कार्यकर्ताओं की राय से ही प्रत्याशी तय किए जाएंगे।

 

मीटिंग में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर एनएसयूआई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रेखराज पुनेता, पूर्व जिला महासचिव राजेश मुराडिया, इकाई अध्यक्ष आशीष मीना, अमान खान, जीतू खीरखड़ी सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारि, कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !