Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शिक्षण गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयास करें अधिकारीः कलेक्टर

स्कूलों में शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए संकल्पित होकर अधिकारी प्रयास करें। विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्याे में गुणवत्ता लाई जाए। ये बात जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला निष्पादन समिति की बैठक में उपस्थित शिक्षा अधिकारियों से कही।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने ज्ञान संकल्प पोर्टल पर अकाउंट वेरिफिकेशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शाला संबल प्रगति रिपोर्ट भी जांची। बैठक में निष्ठा आत्मरक्षा के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए।

eOfficers should strive quality improvement Collector
बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य का संकल्प लेकर जाएं तथा विद्यालयों को आदर्श बनाने की दिशा में संकल्पित होकर कार्य करें। बैठक में आईसीटी लेब, बालिका शिक्षा के लिए संचालित कस्तूरबा आवासीय स्कूल, समग्र शिक्षा अभियान द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्याे की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय पर पूरे नहीं किए जाने पर नाराजगी भी जताई। बैठक में एसएमसी/एसडीएमसी के खाता रजिस्ट्रेशन, पेनकार्ड आदि के कार्य में न्यून प्रगति पर रोष जताया। बैठक में विद्यालयों में पोषाहार के लिए अनाज की उपलब्धता, विद्यालयों में बालकों को दिए जाने वाले दूध वितरण एवं भुगतान की स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने सीडीईओ रामकेश मीना एवं अन्य अधिकारियों को पूरे मनोयोग से विद्यालयों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का केन्द्र बनाने के लिए टीम भावना से जुटकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीईओ राधेश्याम मीना, चंद्रशेखर शर्मा, मंजू जैन, रमेश चंद मीना सहित अन्य अधिकारियो ने भी विचार साझा किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !