Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अधिकारी सड़कों और पुलियाओं का लगातार करें निरीक्षण

जयपुर: राजस्थान राज्य में चल रहे तेज बारिश के दौर के बीच उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़कों, पुलियाओं और अन्य मार्गों के हालातों का लगातार फीडबैक ले रही है और हालात की लगातार मॉनिटरिंग  कर रही है। उन्होंने निर्देश दिये है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी फील्ड में रहकर सड़कों एवं पुलियाओं का निरीक्षण करें और इन्हें हर समय यातायात के लिए चालू रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Officials should constantly inspect roads and bridges during rain diya kumari
उन्होंने कहा की मार्ग अवरूद्ध होने की वजह से आमजन को कोई परेशानी न हो इसलिए स्थानीय अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ मार्गों को सुचारू रखें। यदि कही प्रमुख मार्ग पर जलभराव या तेज बहाव की समस्या है तो अन्य न्यूनतम दूरी के वैकल्पिक मार्ग को दुरूस्त रखें ताकि आमजन को चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में कोई बाधा या रूकावट नहीं आये। सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता ने फिल्ड में तैनात अधिकारियों के लिए निर्देशिका जारी किए है।
जिसके अनुसार अधिकारी क्षतिग्रस्त सड़क, पुल आदि पर चेतावनी बोर्ड लगाना, मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर कटाव रोकना तथा सुरक्षा हेतु रस्सी लगाकर ‘रास्ता बन्द है’ का सूचना बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। अवरूद्ध रास्तों, क्षतिग्रस्त सड़कों को यथासम्भव यातायात योग्य बना कर यातायात चालू करवाएं। असुरक्षित पुलों पर यातायात रोकने की आवश्यकता होने पर स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेकर यातायात रूकवाना सुनिश्चित करें। बरसात का पानी कम होने पर सड़कों एवं पुलों का निरीक्षण करें, क्षति का आंकलन कर एसडीआरएफ नार्म्स अनुसार (सर्कुलर दिनांक 20/05/2024) प्रस्ताव बनाकर जिला कलेक्टर के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग, जयपुर को भिजवाये जायें ताकि रिपेयर/रेक्टीफिकेशन की स्वीकृती जारी हो सके।
अत्यधिक क्षतिग्रस्त राजकीय भवनों को चिन्हित कर आमजन की सुरक्षा हेतु चेतावनी बोर्ड लगाएं। क्षतिग्रस्त भवन जो गिरने के हालात में है, उसके बारे में  प्रशासन को सूचित करें, स्वीकृति प्राप्त कर गिराने की कार्यवाही करें। अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों पर यातायात शीघ्र चालू करने हेतु आवश्यक संसाधन जैसे जेसीबी, टैक्टर, डम्पर इत्यादि किराये पर लेने की जानकारी तैयार कर रखें एवं इनकी किराये पर लेने की दर जिला प्रशासन से अनुमोदित करवा लें जिससे आपात स्थिति में इनका उपयोग किया जा सके।
सभी अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टी तुरन्त प्रभाव से निरस्त करें। अति आवश्यक होने पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता स्तर पर ही अति आवश्यक छुटटी दी जाएं।  वाट्सअप गुप्र में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से एवं अन्य स्थान जहाँ- जहाँ रास्ता अवरूद्ध है। उसकी सूचना सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुचाएं ताकि आमजन को  कठिनाइयों से बचाया जा सके।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !